ज़िला
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन का सम्मान समारोह : न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ अभिनंदन
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा आज नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सहित विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नारनौल बार एसोसिएशन के समारोह में मौजूद उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधिकारी और अधिवक्ता।
समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रधान श्री संतोख सिंह यादव ने की, जबकि मंच संचालन सचिव श्री प्रदीप यादव ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी माननीय अतिथियों—माननीय डिस्ट्रिक्ट जज हर्षाली चौधरी, माननीय प्रिंसिपल जज सोनिका जी, डॉ. मुकेश कुमार (ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), आदित्य सिंह यादव (ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), वंदना (ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), उपायुक्त महोदया अनुपमा अंजली एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक—को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सम्मान समारोह में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत करते पदाधिकारी।
अपने संबोधन में प्रधान श्री संतोख सिंह यादव ने कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन एवं बार के बीच आपसी समन्वय और सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन सदैव न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने एवं आमजन को त्वरित न्याय दिलाने हेतु सकारात्मक भूमिका निभाती रही है।

नारनौल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा बार एवं प्रशासन के मध्य बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ताओं का संबंध केवल पेशेवर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की रीढ़ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, नारनौल की समस्त कार्यकारिणी सक्रिय रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में उप प्रधान श्रीमती विकास सांगवान, सह-सचिव श्री चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष श्री सुगन सिंह यादव, लेखा परीक्षक श्री कार्तिक यादव एवं पुस्तकालयाध्यक्ष श्री प्रमिंद्र यादव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।
समारोह के दौरान सभी सम्मानित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं हेतु जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधान श्री संतोख सिंह यादव ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
नारनौल | साइबर अपराधियों पर शिकंजा : अभेद्य ऐप और डबल OTP प्रणाली से मिलेगा 24×7 सुरक्षा कवच
नारनौल। मानव धर्म से अलग होने के कारण ही आज घर-घर में बीमारी : लड़ाई-झगड़ा एवं इर्ष्या-द्वेश बढ़ता चला जा रहा है-बाबा उमाकान्त जी महाराज
नारनौल | मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर प्रशासन अलर्ट : डीसी अनुपमा अंजली ने किया शहर का निरीक्षण | 30 जून तक सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू