ज़िला
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : झाखंडी धौली स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने बुधवार को झाखंडी धौली स्थित प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

महेंद्रगढ़ में स्कूल निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करते एसडीएम योगेश सैनी।
एसडीएम ने विद्यालय में कक्षाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूल में अनुशासन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम योगेश सैनी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
एसडीएम ने विद्यालय प्रमुख से विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी पूरे समाज को प्रभावित करती है। यदि शिक्षक और संस्थान प्रमुख अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
रेवाड़ी | जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू : 94,285 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा | 682 बूथों व मोबाइल टीमों की तैनाती
रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण : महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नूंह। रानियाली में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद : एक गिरफ्तार | फरार साथी की तलाश जारी
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू