ज़िला
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
महेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने थाने की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच चल रही थी, लेकिन अब थाने के मुंशी द्वारा सरपंचों के ग्रुप में भेजे गए एक ऑडियो संदेश ने पूरे मामले को और भड़का दिया है। सरपंचों का कहना है कि जिस थाना स्टाफ पर गंभीर आरोप लगे हैं, उसी थाना के लोग अब जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत
धर्मपाल सरपंच, प्रधान सरपंच एसोसिएशन नांगल चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के कई सरपंचों ने मिलकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायत में नांगल चौधरी थाना में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि शिकायत में थाना स्तर पर गलत व्यवहार, दबाव बनाने और पैसों के लेनदेन तक के आरोप शामिल किए गए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच पूरी होने से पहले ही थाना के मुंशी द्वारा सरपंचों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक ऑडियो संदेश भेजा गया, जिससे सरपंचों में भारी रोष फैल गया। धर्मपाल सरपंच ने कहा कि यह समझ से बाहर है कि ऑडियो संदेश “निवेदन” था या “आदेश”। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, क्या अब वही थाना स्टाफ शिकायतकर्ताओं को निर्देश देगा और पूरी प्रक्रिया को संचालित करेगा ? उन्होंने कहा कि इससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
धर्मपाल सरपंच ने कहा कि सरपंचों ने इस पूरे रवैये के विरोध में प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और जांच को पारदर्शी तरीके से आगे नहीं बढ़ाया गया तो आगामी सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन का घेराव भी किया जाएगा।

सरपंचों के व्हाट्सएप ग्रुप में लगातार चल रहे संदेश
सरपंचों का कहना है कि जब शिकायत खुद थाना स्टाफ के खिलाफ है तो उसी थाना के लोगों की भूमिका जांच प्रक्रिया में रहना पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उनका आरोप है कि इससे शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने और मामले को कमजोर करने की आशंका बढ़ रही है। अब पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नांगल चौधरी थाना कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। क्षेत्र में पुलिस के व्यवहार, कार्रवाई के तरीके और शिकायतों के निस्तारण को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब सरपंचों के खुलकर विरोध में आने के बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक तथा प्रशासनिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।
कनीना | जनस्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : उड़नदस्ता जांच के बाद एसडीओ-जेई पर कार्रवाई के आदेश
नरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
महेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी9 hours agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | मेघोत बिंजा और मेघोत हाला में जागरूकता अभियान : पुलिस ने नशा मुक्ति और नए कानूनों की दी जानकारी
-
नांगल चौधरी8 hours agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल