ज़िला
अटेली मंडी | धनुंदा अंडरपास क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट : टैंकरों के सहारे लोग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
अटेली मंडी | क्षेत्र के धनुंदा से अंडरपास तक बसे कस्बा वासी इन दिनों भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों वीरेंद्र सिंह, प्रमोद, योगेश कुमार, सुमित यादव, महेश कुमार, भगवान सिंह, ओमप्रकाश, पिंकेश कुमार, पवन कुमार, तस्वीर सिंह, उदय भान, देवेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह और गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
कस्बा वासियों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए लगी लाइन काफी पुरानी हो चुकी है, जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पानी की किल्लत के चलते लोग टैंकरों से पानी मंगवाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
कस्बा वासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और क्षेत्र में नियमित व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा
नांगल चौधरी | मौसम ने बदली करवट , हुई हल्की बारिश
फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से हादसा,10 से ज्यादा बच्चे घायल
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नारनौल3 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
निजामपुर4 hours agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नारनौल1 day agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी3 days agoपुलिस-सरपंच विवाद पर गरमाई राजनीति | कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर ने सरपंचों का किया समर्थन : भाजपा सरकार पर तीखे आरोप
-
नांगल चौधरी12 hours agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी11 hours agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल