फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी

फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

शिंपू तिलक नगर का निवासी है और आईटीआई में मशीनिस्ट ट्रेड के दूसरे वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह आईटीआई जा रहा था। रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचते ही पीछे से आए 15-20 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।

मामले में बयान दर्ज करते हुए पुलिस कर्मचारी

मामले में बयान दर्ज करते हुए पुलिस कर्मचारी

राहगीरों ने बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। बाद में उसे राहगीरों ने ही सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद परिजन, उसके दोस्त और टोहाना पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंचे।

शिंपू ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है। उसके अनुसार, कुछ दिन पहले कुछ युवक आईटीआई में एक छात्र को उठाने आए थे। उस समय शिंपू ने बीच-बचाव कर उस छात्र को बचाया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक उससे रंजिश रखे हुए थे और सोमवार को मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा पुलिस टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र शिंपू के बयान दर्ज किए।

चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि छात्र ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | गर्मी बढ़ते ही नहरों की ओर बढ़ा बच्चों का रुझान : स्कूल छुट्टियों के पहले दिन नहरों में उमड़ी भीड़ | हादसों का खतरा बढ़ा

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद में गर्मी के दौरान नहर में नहाते और मस्ती करते बच्चे।
फतेहाबाद। जिले में गर्मियों की स्कूल छुट्टियां शुरू होते ही पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का रुझान नहरों की तरफ देखने को मिला। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नहरों में नहाते नजर आए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चे बिना...
Continue Reading

फतेहाबाद | साले ने दोस्तों संग मिलकर जीजा को पीटा : डंडों-राड से वार | इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेटस- ले लिया बदला बगलोल भाई का

राजेश भाम्भू
|
हमले के बाद बुरी तरह घायल पवन कुमार।
हमले के बाद बुरी तरह घायल पवन कुमार।
फतेहाबाद | जिले के रतिया शहर में दोस्तों के साथ अपने जीजा को पीटने वाले साले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साले और उसके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले घर में तोड़फोड़ की।...
Continue Reading

फतेहाबाद | दबंगई दिखाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार : युवक पर रॉड-डंडों से किया हमला | ट्रैक्टर से रास्ता रोककर स्कूटी भी तोड़ी

राजेश भाम्भू
|
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू
भूना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी बलजीत सिंह व उसके बेटे सुरेंद्र और माेनू
फतेहाबाद | भूना थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर और एक लाठी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहच...
Continue Reading
Advertisement

Trending