नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ | भाषण प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।
कार्यक्रम में संबोधित करते आयोजक।

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में रविवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज को खोखला कर देता है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य, शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि जीवन में किसी चीज का नशा करना है तो कामयाबी, मेहनत और अच्छे संस्कारों का नशा करें, क्योंकि यही व्यक्ति को सफलता और सम्मान दिलाते हैं।

प्रोफेसर सुभाष जोली ने विद्यार्थियों को नशे की लत लगने की प्रक्रिया और उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग शौक, मित्रों के दबाव या दिखावे के कारण नशे की शुरुआत करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत गंभीर लत में बदल जाती है, जिससे उनका भविष्य, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. नवीन यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के वैज्ञानिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को नष्ट कर देता है। इसलिए प्रत्येक युवा को अपने जीवन में सकारात्मक सोच अपनाकर समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की मानसी द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के छात्र नितिन तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को बधाई देते हुए शिक्षकों ने उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और जागरूक बनाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाते एसडीएम उदय सिंह।
नारनौल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह ने अनूठी पहल करते हुए अपनी आधिकारिक सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं किया। वे आम ना...
Continue Reading

नारनौल। ई-रिक्शा में सफर कर डीसी अनुपमा अंजली ने दिया ईंधन बचाने का संदेश : बस स्टैंड और पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल। प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को एक अनूठी पहल करते हुए सरकारी वाहनों का काफिला छोड़ अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा में सफर किया। उन्होंने लघु सचिवालय से ई-रिक्...
Continue Reading

नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 71 नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के लिए रविवार को पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending