ज़िला
महेंद्रगढ़ | DC से SDM तक ई-रिक्शा में निकले अधिकारी : पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश | आम जनता से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील
महेंद्रगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील अब प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज में भी दिखाई देने लगी है। महेंद्रगढ़ जिले में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली से लेकर विभिन्न एसडीएम तक अब सरकारी गाड़ियों के बजाय ई-रिक्शा में सफर कर आम जनता को बड़ा संदेश देने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों की यह पहल जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाती डीसी अनुपमा अंजली।
जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली ने हाल ही में ई-रिक्शा में सफर कर लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। इसके बाद नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह भी सरकारी गाड़ी छोड़कर आम नागरिकों की तरह बस स्टैंड से ई-रिक्शा में बैठकर अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों से बातचीत करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
एसडीएम उदय सिंह ने अधिकारियों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों का उपयोग कम करें और अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या ई-रिक्शा जैसे साधनों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। एक ही दिशा में जाने वाले लोगों को कारपूल व्यवस्था अपनाकर भी ईंधन की बचत करनी चाहिए।

नारनौल बस स्टैंड में सफाई, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
वहीं नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने भी ई-रिक्शा में सफर कर लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। लगातार बढ़ते प्रदूषण और महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की यह पहल अब आम लोगों को भी प्रेरित कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिले के बड़े अधिकारी खुद आगे बढ़कर उदाहरण पेश करेंगे तो निश्चित रूप से आम जनता भी इस मुहिम से जुड़ेगी। प्रशासन की यह पहल अब जिले में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई चर्चा का केंद्र बन गई है।
महेंद्रगढ़ | आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम योगेश सैनी ने प्रबुद्ध नागरिकों संग की बैठक | जनसहयोग की अपील
महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा
महेंद्रगढ़ | करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात : हर गांव को मिलेगी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सांसद धर्मबीर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल