महेंद्रगढ़ | रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है : पुनीत बुलान

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
पुनीत बुलान
पुनीत बुलान

महेंद्रगढ़ | जिले में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन और रात कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय लगने वाले लंबे कटों के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। जिन परिवारों के घरों में इन्वर्टर जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनसे जाकर पूछा जाए कि आखिर इस गर्मी में उनका समय किस प्रकार गुजर रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, व्यापारियों का कामकाज बाधित हो रहा है और आम आदमी की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है।

पुनीत बुलान, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस महेंद्रगढ़ ने कहा कि एक तरफ जनता से भारी-भरकम बिजली बिल वसूले जा रहे हैं और दूसरी तरफ अतिरिक्त शुल्क भी लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि जिन क्षेत्रों में एक ही लाइन से पूरा क्षेत्र संचालित होता है, वहां भी बड़े स्तर पर बिजली कटौती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और अव्यवस्थित प्रबंधन का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। सरकार और संबंधित विभाग को चाहिए कि वह तुरंत इस समस्या का स्थायी समाधान करे और जिलेवासियों को राहत प्रदान करे।

पुनीत बुलान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और अघोषित कटौती बंद नहीं हुई, तो जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | DC से SDM तक ई-रिक्शा में निकले अधिकारी : पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश | आम जनता से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
महेंद्रगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील अब प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज में भी दिखाई देने लगी है। महेंद्रगढ़ जिले में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली से लेकर विभिन्न एसडीएम तक अब सरकारी गाड़ियों के बजाय...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम योगेश सैनी ने प्रबुद्ध नागरिकों संग की बैठक | जनसहयोग की अपील

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | नगर में बढ़ती आवारा पशुओं, कुतो एवं बंदरों की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) योगेश सैनी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर को कैटल फ्री बनाने तथा बंदरों के आतंक से आमजन को राहत दिलाने के लिए विभिन्...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | पारदी गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास में घुसने वाले बदमाश इसी गैंग के सदस्य, चार वारदातों का खुलासा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
महेंद्रगढ़ | जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पकड़े गए अंतरराज्यीय पारदी गुलेल गैंग से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में शामिल दो बदमाश 16 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास स्...
Continue Reading
Advertisement

Trending