नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी
सोशल मीडिया पर चर्चित नांगल कालिया (नांगल चौधरी) के कलाकार जीतेश पंडित चोटी_आला इंस्टाग्राम पर 5.21 लाख फॉलोअर हैं।

नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी के गांव नांगल कालिया निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित ‘चोटी_आला_कलाकार’ से मिलने के लिए यूपी के दातागंज का 34 वर्षीय सुमित सिंह उर्फ ‘टीटू’ 415 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर रहा है।

415 KM पैदल सफर पर निकले दातागंज (बदायूं, UP) के सुमित सिंह उर्फ 'टीटू'।

415 KM पैदल सफर पर निकले दातागंज (बदायूं, UP) के सुमित सिंह उर्फ ‘टीटू’।

कौन हैं जीतेश पंडित?

जिला महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी विधानसभा के गांव नांगल कालिया निवासी 27 वर्षीय जीतेश पंडित आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर @Choti_aala_kalakar नाम से उनके 5.21 लाख और फेसबुक पर 4.10 लाख फॉलोअर हैं। जीतेश ने ग्राउंड जीरो न्यूज से बातचीत में बताया कि 2023 में जब उन्होंने सोशल मीडिया की शुरुआत की थी, तब उनके पास खुद का फोन तक नहीं था। “दोस्तों के फोन से वीडियो बनाता था, कई बार वो भी मना कर देते थे। पिता इंद्रपाल जी स्वर्गवासी हैं, मां किरण देवी घर का काम करती हैं। बड़ा भाई ITBP में देश सेवा कर रहा है और दूसरा भाई हलवाई का काम करता है।”

415 KM के सफर में क्या-क्या झेला ‘टीटू’ ने?

दातागंज, बदायूं (UP) के सुमित सिंह के पिता सुदेश सिंह ड्राइवर हैं और माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। एक भाई और तीन बहनों वाले सुमित का इंस्टा अकाउंट @teetubhai00 सिर्फ 3 महीने पुराना है। सुमित पिछले कई दिन से चिलचिलाती गर्मी, धूप, भारी ट्रैफिक और टूटी-फूटी सड़कों से जूझते हुए नांगल चौधरी की तरफ बढ़ रहे हैं। “रास्ते में कई बार उल्टी-पल्टी भी हुई, पांव में छाले पड़ गए। रात को सोने की जगह नहीं मिलती,” सुमित ने ग्राउंड जीरो न्यूज को फोन पर बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नांगल चौधरी हलके से ऐसी अनोखी खबर पहली बार आई है। जीतेश ने कहा, “टीटू भाई 4-5 दिन में नांगल कालिया पहुंच जाएंगे। गांव में ढोल-नगाड़ों से स्वागत होगा। ये नांगल चौधरी विधानसभा का सम्मान है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस-माइनिंग विभाग ने पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम।
नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम।
नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशन में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव नियामतपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। रात के अंधेर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध देशी शराब : आरोपी गिरफ्तार।

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी में कार से 18 पेटी पव्वा समेत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी में कार से 18 पेटी पव्वा समेत भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस की पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा

नितिन यादव
|
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहबाजपुर फोटो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शहबाजपुर फोटो
नांगल चौधरी | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहबाज़पुर के शीट मेटल विभाग के छात्रों ने अपनी तकनीकी कुशलता और कड़ी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। संस्थान के अनुभवी इंस्ट्रक्टर अरुण कुमार और इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार के संयुक्त मार्गदर्शन म...
Continue Reading
Advertisement

Trending