महेंद्रगढ़ | स्व. दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ : बालाजी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित | श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।

महेंद्रगढ़ | श्री रामलीला परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद प्रांगण स्थित बालाजी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बोहरा परिवार एवं श्री रामलीला परिषद परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर स्वर्गीय दिनकर बोहरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु भक्ति भाव से सहभागी होते हुए।

बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु भक्ति भाव से सहभागी होते हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं संकल्प के साथ हुआ। पंडित गौरव शास्त्री ने लोकेंद्र वशिष्ठ एवं पूजा वशिष्ठ से संकल्प पूजन करवाया। इसके उपरांत सतीश श्रवण, गिरीश कनौडिया, सत्यकाम कनौडिया एवं दिलीप गोस्वामी द्वारा संपुट लगाकर सुंदरकांड की चौपाइयों का अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण पाठ किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति रस का वातावरण बना रहा और श्रद्धालु “जय श्री राम” एवं “हनुमान जी महाराज” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात बालाजी महाराज को विधिवत भोग अर्पित किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय दिनकर बोहरा के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दिनकर बोहरा ने श्री रामलीला परिषद के माध्यम से वर्षों तक धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मधुकर वशिष्ठ, हितेन्द्र बोहरा, करुणाकर बोहरा, विवेक बोहरा, रामावतार शास्त्री, रमेश कौशिक, अमित मिश्रा, अतुल दीवान, रामचंद्र जांगड़ा, राजेश लावणिया, सुरेंद्र बंटी, नरेश चेयरमैन, मनीष अग्रवाल, सुशील शर्मा, नरेश जोशी, अनिल सेठ, गिरधर कनौडिया, घीसाराम सैनी, अनिल कौशिक, राजेश बोहरा, मोहन सैनी, रमेश बोहरा, कुलदीप शर्मा, चिराग शर्मा, सुनील यादव, विजय सैनी बिट्टू, अनिल टाला, प्रदीप सेन एवं नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | लगातार डीजल, पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से देश एवं प्रदेश का नागरिक भय के साए में जीने को मजबूर : सत्यवीर झुकिया

सुशील शर्मा
|
सत्यवीर झुकिया
सत्यवीर झुकिया
महेंद्रगढ़ | जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने डीजल, पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई के बोझ तले जीवन जीने को मजबूर हो गया है। पिछले 15 ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है : पुनीत बुलान

सुशील शर्मा
|
पुनीत बुलान
पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ | जिले में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन और रात कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय लगने वाले ल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | DC से SDM तक ई-रिक्शा में निकले अधिकारी : पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश | आम जनता से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
महेंद्रगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील अब प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज में भी दिखाई देने लगी है। महेंद्रगढ़ जिले में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली से लेकर विभिन्न एसडीएम तक अब सरकारी गाड़ियों के बजाय...
Continue Reading
Advertisement

Trending