फतेहाबाद। नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज : सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी
नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, सुमन बाला मेहता (नारंग) ने ठोकी दावेदारी

फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सुमन बाला मेहता पत्नी महेश मेहता पूर्व सरपंच मढ़ ने नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है और विभिन्न वार्डों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं।

हालांकि नगर परिषद चुनाव में अभी करीब एक वर्ष का समय बाकी है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद की सीट सामान्य वर्ग के लिए हो सकती है। फिलहाल यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन नेताओं को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में आरक्षण की स्थिति बदल सकती है।

इसी संभावना को देखते हुए कई नेता सक्रिय हो गए हैं और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। शहर में आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है तथा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक चेहरे अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में लगे हुए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। हरियाणा में मौसम बदला : आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे | फतेहाबाद में मोबाइल टावर टूटकर लटका

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, तूफान के कारण जांडवाला बांगर में मोबाइल टावर टूटकर गिर गया।
फतेहाबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, तूफान के कारण जांडवाला बांगर में मोबाइल टावर टूटकर गिर गया।
फतेहाबाद। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। 3 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद के जांडवाला बांगर में तो तूफान के चलते मोबाइल टावर ही बीच...
Continue Reading

रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला मिजाज : रेवाड़ी-दादरी में बारिश और ओलावृष्टि से मिली बड़ी राहत

रामचन्द्र सैनी
|
रेवाड़ी में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत।
रेवाड़ी में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत।
रेवाड़ी। रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी और तेज लू के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान ...
Continue Reading

नूंह | बकरा ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष : आधा दर्जन से अधिक घायल

बबीता वर्मा
|
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में करीब 6 से 7 लोग घ...
Continue Reading
Advertisement

Trending