नारनौल | सीआईए की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार | नकदी और मोबाइल बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस कार्रवाई।
नारनौल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस कार्रवाई।

नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गांव रघुनाथपुरा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गहली हाईवे रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खाईवाली का अवैध कारोबार चला रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत होटल पर छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस ने कमरे में मौजूद युवक को काबू किया, जो उस समय मोबाइल फोन पर सट्टे के नंबरों को लेकर बातचीत कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नवीन कुमार निवासी गांव गहली के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अनलॉक करवाकर जांच की तो उसके व्हाट्सएप में सट्टा खिलाने से संबंधित कई नंबर और डाटा मिला। इसके बाद आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 4100 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन और नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नारनौल में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पुलिस की कार्रवाई : मारपीट का आरोपी गिरफ्तार | लापता युवक सकुशल बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।
नारनौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद युवक के साथ पुलिस टीम।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना शहर नारनौल पुलिस ने अपराध नियंत्रण और गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने एक ओर मारपीट व तोड़फोड़ के आरोपी को गि...
Continue Reading

नारनौल | साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 लाख की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | 50 हजार नकद बरामद

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद राजस्थान और नारनौल क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा तथा उनके ...
Continue Reading

नारनौल। कपास फसल सुरक्षा पर कृषि विभाग अलर्ट : बीज उपचार और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
कपास की फसल का सर्वेक्षण करते कृषि विशेषज्ञ।
नारनौल। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद और जिला कृषि विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा कपास की फसल को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को ब...
Continue Reading
Advertisement

Trending