फतेहाबाद। हरियाणा में मौसम बदला : आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे | फतेहाबाद में मोबाइल टावर टूटकर लटका

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा

फतेहाबाद। भीषण गर्मी से जूझ हरियाणा में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। 3 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। रेवाड़ी, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। फतेहाबाद के जांडवाला बांगर में तो तूफान के चलते मोबाइल टावर ही बीच से टूट कर नीचे की ओर लटक गया।

फतेहाबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, तूफान के कारण जांडवाला बांगर में मोबाइल टावर टूटकर गिर गया।

फतेहाबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, तूफान के कारण जांडवाला बांगर में मोबाइल टावर टूटकर गिर गया।

मौसम विभाग ने शाम 4 बजकर 30 मिनट से अगले तीन घंटों मे हिसार, हांसी, चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जैसे जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है।

जांडवाला बांगर में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई।

जांडवाला बांगर में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई।

हालांकि, रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया था। नारनौल, भिवानी, हिसार में तापमान 45 डिग्री क्रॉस कर गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | भाखड़ा नहर में गिरी जींद नंबर कार : बाहर निकलने की कोशिश में ड्राइवर डूबा | कच्चे रास्ते पर मोड़ने पर हुआ हादसा

राजेश भाम्भू
|
भाखड़ा नहर में गिरी कार और मौके पर एकत्रित ग्रामीण।
भाखड़ा नहर में गिरी कार और मौके पर एकत्रित ग्रामीण।
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में गुरुवार शाम को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी समेत ड्राइवर भाखड़ा नहर में गिर गया। ड्राइवर ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। इसके बाद आगे की ओर बह गया। सूचना पाकर ग्रामीण व भूना पुलिस मौके पर पहुंची। भूना ...
Continue Reading

रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला मिजाज : रेवाड़ी-दादरी में बारिश और ओलावृष्टि से मिली बड़ी राहत

रामचन्द्र सैनी
|
रेवाड़ी में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत।
रेवाड़ी में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से राहत।
रेवाड़ी। रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी और तेज लू के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दिनभर तेज धूप और उमस से परेशान ...
Continue Reading

नूंह | बकरा ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष : आधा दर्जन से अधिक घायल

बबीता वर्मा
|
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
गांव सिंगार में झगड़े के बाद अस्पताल में उपचार करवाते घायल लोग।
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में करीब 6 से 7 लोग घ...
Continue Reading
Advertisement

Trending