ज़िला
फतेहाबाद | भाखड़ा नहर में गिरी जींद नंबर कार : बाहर निकलने की कोशिश में ड्राइवर डूबा | कच्चे रास्ते पर मोड़ने पर हुआ हादसा
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में गुरुवार शाम को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी समेत ड्राइवर भाखड़ा नहर में गिर गया। ड्राइवर ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। इसके बाद आगे की ओर बह गया। सूचना पाकर ग्रामीण व भूना पुलिस मौके पर पहुंची। भूना से गोताखोर बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया।
स्विफ्ट गाड़ी जींद नंबर से रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर HR 56C-4483 नंबर प्लेट लगी हुई है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि गाड़ी में सवार कौन था और वह इस एरिया में किस काम के लिए आया था।
गांव बैजलपुर निवासी समाजसेवी कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि गांव में सिदमुख और भाखड़ा दो नहरें बनी हुई हैं। इन दोनों नहरों के बीच में कच्चा रास्ता है। यहां से स्विफ्ट गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी को मोड़ने लगा तो गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। पास की ही ढाणी में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह घटना देखी।
इसके बाद उन्होंने थोड़ी दूर स्थित शराब ठेके पर जाकर मामले के बारे में बताया। ठेके पर कार्यरत लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। वहां से पुलिस को सूचना गई। इसके बाद ग्रामीण और पुलिसकर्मी नहर पर पहुंचे और गाड़ी और उसमें सवार व्यक्ति की तलाश शुरू की।
ग्रामीणों के अनुसार, भाखड़ा नहर करीब 20 फुट से ज्यादा गहरी है। लंबाई ज्यादा है, इसलिए पर्याप्त रेलिंग भी नहीं लगी हुई है। ऐसे में अगर तैरना ना आए तो नहर में गिरने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गाड़ी में सवार व्यक्ति भी बहकर आगे तक जा चुका होगा। इसके बाद मामले की जानकारी सिंचाई विभाग के भी उच्चाधिकारियों को दी गई।
मामले की सूचना पाकर भूना से एसएचओ ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया। भूना से स्पेशल गोताखोर बुलाकर नहर में उतारा गया ताकि कार सवार को ढूंढा जा सके।
फतेहाबाद। हरियाणा में मौसम बदला : आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे | फतेहाबाद में मोबाइल टावर टूटकर लटका
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला मिजाज : रेवाड़ी-दादरी में बारिश और ओलावृष्टि से मिली बड़ी राहत
नूंह | बकरा ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष : आधा दर्जन से अधिक घायल
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली1 day agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन