कैथल। राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में दिखा युवाओं का जोश : डांस प्रतियोगिता और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण रहे आकर्षण का केंद्र

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| हरियाणा
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।

कैथल । पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों में उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।

प्रथम सत्र में आयोजित डांस प्रतियोगिता ने पूरे शिविर का माहौल रंगारंग बना दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक बन गया।

राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में डांस प्रस्तुति देते स्वयंसेवक और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी।

राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में डांस प्रस्तुति देते स्वयंसेवक और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी।

दूसरे सत्र में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा तथा उप अधीक्षक प्रवीण थरेजा ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करता है।

दोपहर बाद आयोजित फायर सेफ्टी प्रशिक्षण में जैड किंग इंस्टीट्यूट, कैथल के प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आग पर नियंत्रण के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। रात्रि सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा आगामी दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर जिला कैथल के कार्यक्रम अधिकारी नवीन कुमार बंसल, प्रशांत कुमार, सुनील संधू, शमशेर मलिक, जसवंत सिंह, इंदिरा देवी, प्रीति वर्मा, नवीन कुमार, महिपाल, नरेश कुमार (सिरसा), डॉ. शिशुपाल, सुनीता रानी, ब्रह्मा, सुनील सिहाग, सुखविंदर, रमेश, जसमेर, सीमा सहित विभिन्न जिलों के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत

नूंह। 58 गांवों पर साइबर अपराध का दाग : नूंह पुलिस ने सरपंचों को थमाए कानूनी नोटिस

बबीता वर्मा
|
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
नूंह। साइबर अपराध के मामलों में लगातार बदनामी झेल रहे नूंह जिले के 58 गांव अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। नूंह पुलिस ने इन गांवों को साइबर अपराध से प्रभावित क्षेत्र मानते हुए संबंधित सरपंचों को कानूनी नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस...
Continue Reading

नूंह | डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का ज्ञापन : महंगाई पर जताई चिंता

बबीता वर्मा
|
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह | सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं नूंह लघु सचिवाल पहुंचकर डीजल,पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त नूंह के...
Continue Reading

फतेहाबाद | डीजल-पेट्रोल के दामों ने तोड़ दी किसान और मध्यम वर्ग की कमर : सुनैना चौटाला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
फतेहाबाद | लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में इनेलो द्वारा सोमवार को फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की कमान इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending