ज़िला
नांगल चौधरी | कमांडो-डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस का सर्च ऑपरेशन : बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान
नांगल चौधरी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को कमांडो टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त रूप से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान नांगल चौधरी बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। कमांडो टीम और डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध वाहनों, लावारिस वस्तुओं और भीड़भाड़ वाले स्थानों की गहन जांच की।

नांगल चौधरी में कमांडो और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
अभियान के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी भी ली। पुलिस टीम ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई व्यक्ति नशे का सेवन न कर रहा हो और न ही किसी प्रकार के नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जा रही हो।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। नशा तस्करों और कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि, नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नांगल चौधरी | पुलिस का सख्त पहरा : राव तुलाराम चौक पर नाकाबंदी | संदिग्ध वाहनों की गहन जांच
नांगल चौधरी | पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार : नांगल चौधरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई | दोहरे हत्याकांड के कारणों की जांच जारी
नांगल चौधरी | योग और खेल एक दूसरे के पूरक : निरंतर अभ्यास से एकाग्र होता है मन-डॉ. ललित मोहन जोशी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी12 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत