नांगल चौधरी | योग और खेल एक दूसरे के पूरक : निरंतर अभ्यास से एकाग्र होता है मन-डॉ. ललित मोहन जोशी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।
योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते युवा।

नांगल चौधरी | आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशीबाला एवं जिला योग कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को आयुष विभाग द्वारा खंड नांगल चौधरी के ग्राम बनिहाड़ी स्थित नवनिर्मित व्यायामशाला में एक भव्य खंडस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

नांगल चौधरी खंड में योग दिवस के नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन जोशी ने इस प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि योगासन और खेल दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों की ही सफलता के मूल में संयम तथा अनवरत साधना छिपी होती है।

बनिहाड़ी में आयोजित खंडस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में योगासन करते प्रतिभागी।

बनिहाड़ी में आयोजित खंडस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में योगासन करते प्रतिभागी।

इस अवसर पर योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसे दो मुख्य आयु वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसमें पहला वर्ग 10 से 18 वर्ष तथा दूसरा वर्ग 18 से 55 वर्ष रखा गया।

कड़े मुकाबले और कड़े अनुशासन के बीच आयोजित हुई इस स्पर्धा के परिणामों की घोषणा करते हुए आयोजकों ने विजेताओं को बधाई दी। 10 से 18 वर्ष के पुरुष आयु वर्ग में सिरोही बहाली निवासी सुरेंद्र सिंह के सुपुत्र दिवेश ने अपनी उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान गौरव ने प्राप्त किया। इसी वर्ग में बूढ़वाल निवासी मनोज कुमार के सुपुत्र दीपांशु ने द्वितीय और प्रदीप कुमार के सुपुत्र यश ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी आयु वर्ग (10 से 18 वर्ष) की महिला स्पर्धा में भी बालिकाओं ने अपने संतुलन और लचीलेपन से सबको हैरत में डाल दिया। इसमें मेघोत हाला निवासी घनश्याम की पुत्री आकांक्षा ने प्रथम, वीरेंद्र सिंह की पुत्री तमन्ना ने द्वितीय तथा विष्णु दत्त शर्मा की पुत्री काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पूरे गांव का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरी ओर 18 से 55 वर्ष के प्रौढ़ आयु वर्ग में एक अनूठा संयोग देखने को मिला। इस वर्ग के पुरुष और महिला दोनों ही श्रेणियों में केवल एकमात्र प्रतिभागी खुशबू पुत्री मुकेश कुमार (निवासी मेघोत हाला) ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट व सधे हुए योगासनों के प्रदर्शन के बूते अकेले ही प्रथम स्थान पर अपना आधिपत्य जमाया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयुष योग सहायक ललित, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, तकदीर सिंह और अशोक कुमारी ने निर्णायक मंडल व आयोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ जिले में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब परियोजना से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लगभग 150 एकड़ भूमि को लेकर पिछले आठ वर्षों से चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। किसानों द्वारा जमीन बेचने से इनकार किए जान...
Continue Reading

नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर में बेटियों को मिला स्वस्थ जीवन : संस्कार और आत्मनिर्भरता का संदेश

मंजीत सोनी
|
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
प्राचार्य वंदना यादव अतिथियों का सम्मान करते हुए।
नांगल चौधरी। संवाददाता मंजीत सोनी। आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर-2026 में गुलाब डेंटल क्लीनिक की डॉ. मधु यादव एवं डॉ. सुरेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर में पहुंचने पर प्राचार्य वंदना यादव ने दोनों अतिथियो...
Continue Reading

नांगल चौधरी | सोलर लाइन विवाद में बड़ा खुलासा : सरपंच ने लगाए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप | एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

हरविन्द्र यादव
|
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
शिकायत देने के बाद जांच की मांग उठाते ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि।
नांगल चौधरी। गांव खटोटी खुर्द में सोलर पावर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर चल रहा विवाद अब और अधिक गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पहले ग्रामीणों द्वारा बिना सहमति बिजली लाइन बिछाने और फर्जी सहमति पत्र तैयार करने के आरोप लगाए गए थे, वहीं अब गांव की सरप...
Continue Reading
Advertisement

Trending