नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी पहुंचीं नसीबपुर वृद्ध आश्रम : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| नारनौल
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र तथा नसीबपुर स्थित ‘सेवा’ सीनियर सिटीजन होम (वृद्ध आश्रम) का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नसीबपुर स्थित ‘सेवा’ सीनियर सिटीजन होम में निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों के रहने के कमरों, रसोईघर, चिकित्सा कक्ष और अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को समय पर पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके और वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

इसके बाद उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपचाराधीन युवाओं के पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए नियमित काउंसलिंग, योग, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और रचनात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव नीलम कुमारी ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की देखभाल तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नई दिशा देना सामाजिक सरोकार का महत्वपूर्ण विषय है।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन संस्थानों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों और सुविधाओं की निगरानी के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading

नारनौल | महा वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी: सीजेएम नीलम कुमारी ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में चलाए जाने वाले "महा वृक्षारोपण अभियान" को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों...
Continue Reading
Advertisement

Trending