ज़िला
रेवाड़ी | दो पेट्रोल पंपों में चोरी का खुलासा : जींद के 3 आरोपी गिरफ्तार | 43 हजार रुपये नकदी बरामदगी की जांच जारी
रेवाड़ी। जिले के गांव टहना दीपालपुर के पास स्थित दो पेट्रोल पंपों में नकदी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जींद जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च को कोमल पेट्रोल पंप और देव फिलिंग स्टेशन के कार्यालयों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। कोमल पेट्रोल पंप से करीब 28 हजार 900 रुपये तथा देव फिलिंग स्टेशन से लगभग 13 हजार 950 रुपये की नकदी चोरी हुई थी। कुल चोरी की राशि करीब 43 हजार रुपये बताई गई है।
कोमल पेट्रोल पंप के मैनेजर हरीश ने शिकायत में बताया था कि सुबह करीब साढ़े चार बजे कार्यालय के ताले टूटे मिले और नकदी गायब थी। वहीं पड़ोसी देव फिलिंग स्टेशन के मैनेजर भूपेंद्र ने भी इसी प्रकार की चोरी की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद थाना रोहड़ाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने जींद जिले के गांव आफताबगढ़ निवासी कुलदीप और अनिल तथा गांव पांजू निवासी राजीव (वर्तमान निवासी शिवपुरी कॉलोनी, नरवाना) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम | झमाझम बारिश से बदला मौसम : भीषण गर्मी से राहत | कई इलाकों में जलभराव | यातायात पर असर
रेवाड़ी | ऑपरेशन मुस्कान बना मिसाल : 6 साल की बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया | परिवार ने जताया पुलिस का आभार
नूंह। 800 लीटर डीजल बेचकर ट्रक छोड़ हुआ था फरार : 15 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित आरोपी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश