चंडीगढ़ | 13 लाख रिश्वत कांड में नए खुलासे : सीबीआई रिमांड पर इंस्पेक्टर ओपी राणा | कई वरिष्ठ अधिकारी जांच के घेरे में

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई रिमांड पर चल रहा आरोपी इंस्पेक्टर ओपी राणा।
13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई रिमांड पर चल रहा आरोपी इंस्पेक्टर ओपी राणा।

चंडीगढ़ | पंजाब विजिलेंस मुख्यालय से जुड़े 13 लाख रुपये के कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई जांच लगातार गहराती जा रही है। मामले में फरार रहने के बाद गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर ओपी राणा से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। सीबीआई को आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में अहम साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर अब पंजाब विजिलेंस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि ओपी राणा किन-किन अधिकारियों के संपर्क में था, उनके साथ उसका संपर्क कितने समय तक रहा और फोन पर कितनी बार बातचीत हुई। फिलहाल आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि ओपी राणा लंबे समय से पंजाब विजिलेंस में तैनात था और कई वरिष्ठ अधिकारियों का रीडर रह चुका है। सीबीआई उन सभी अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है जिनके साथ उसने बतौर रीडर कार्य किया। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि सामान्य तबादला प्रक्रिया के बावजूद वह लंबे समय तक इसी पद पर कैसे बना रहा।

मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि कथित घटना के बाद ओपी राणा सेक्टर-7 में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल हुआ था। इसके समर्थन में खरीदारी के बिल भी अदालत में पेश किए गए। बचाव पक्ष की मांग पर अदालत ने सेक्टर-35 फूल मार्केट और एक फैशन मॉल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। हालांकि इन दलीलों के बावजूद आरोपी को कोई राहत नहीं मिली और अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

मामले की शुरुआत 8 मई को फाजिल्का के अबोहर निवासी तथा राज्य कर अधिकारी अमित कुमार की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ठेकेदार राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल उर्फ विक्की गोयल, डीजी विजिलेंस और उनके रीडर ओपी राणा के नाम पर बिचौलियों की भूमिका निभा रहे थे। शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित मामले के निपटारे के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।

सीबीआई की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर सामने आया कि शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नकद राशि के अलावा ओपी राणा के लिए एक मोबाइल फोन की भी मांग की गई थी। आरोप है कि यह रकम विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर मांगी जा रही थी।

11 मई 2026 को तैयार सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद शुरू हुई जांच अब पंजाब विजिलेंस के कई अधिकारियों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय सर्वे में चमके आईएएस अजय कुमार : देश के 25 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में शामिल | सीएमओ में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
आईएएस अधिकारी अजय कुमार
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में तैनात अजय कुमार को प्रशासनिक नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘...
Continue Reading

अहमदाबाद | अवैध घुसपैठ पर बड़ा प्रहार : 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में | 166 बांग्लादेशी मिले | शहरभर में चला अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान 166 लोगों के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों के दस्तावेजों की जां...
Continue Reading

मध्य प्रदेश | तीन मंजिला इमारत में भीषण आग : रेस्टोरेंट के किचन से उठीं लपटें | चार गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले गए

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
भोपाल में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
भोपाल में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग का पता रविवार सुबह उस समय चला जब पड़ोसी भवन के सुरक्षा कर्मी ने इमारत से धुआं उठते देखा। सूचना मिलते ही अग्न...
Continue Reading
Advertisement

Trending