ज़िला
फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान सुरजावली, खुर्जा बुलंदशहर उत्तर प्रेदश निवासी रोहित(18) के रुप में हुई है, जिसको मंगलवार को माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रोहित उर्फ फटेला के मां-बाप का देहांत हो चुका है, वह अपनी नाना-नानी के पास खुर्जा उत्तर प्रदेश में रहता है और आवारा घूमता फिरता है, वह फरीदाबाद के सुभाष नगर में अपने जानकार के पास भी आता जाता रहता है। उसकी, मृतक आकाश(15) वासी नंगला एंक्लेव पार्ट-2 से पिछले एक-डेढ साल से जानकारी थी। करीब ढाई महीना पहले दोनों सहारा मॉल गुरुग्राम के एक क्लब में पार्टी करने गये थे। क्लब में आकाश की एंट्री फीस 500 रुपये का भुगतान आरोपित ने किया था।
वह पिछले एक-डेढ महीने से आकाश से अपने 500 रुपये मांग रहा था परंतू आकाश उसको टरका रहा था। आकाश के परिवार वालों ने भी पैसे देने से मना कर दिया था। 5 जून को आरोपित अपने एक चोरी के मामले में माननीय न्यायलय फरीदाबाद में तारीख पेशी पर आया था। इसके उपरांत रात करीब 9.30 बजे वह आकाश को उसके घर से अपने साथ ले गया और दोनों ने बीयर पी, उसने आकाश से अपने पैसे मांगे, पैसे न देने पर उसने आकाश के छाती और पेट पर सूआ से वार कर दिया और बाद में गमछा से गला दबाकर आकाश की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिस पर चोरी के दो मामले फरीदाबाद में दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 6 जून की सुबह थाना डबुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि उडीया कालोनी में एयरफोर्स स्टेशन के पीछे खाली जगह में एक नौजवान व्यक्ति की डेडबॉडी पडी है, सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, FSL टीम द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा पुलिस ने स्वंय संज्ञान लेकर हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया। तकनीकी सहायता से नामपता नामलूम मृतक बारे पता लगाया गया, जिसकी पहचान आकाश वासी नंगला एंक्लेव पार्ट-2 के रुप में हुई।
रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज
पंचकूला | हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल : 37 इंस्पेक्टरों के तबादले | कई जिलों में नई तैनाती | आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
कुरुक्षेत्र | मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी : बिजली आपूर्ति ठप | कई ट्रेनें प्रभावित
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा