नांगल चौधरी | योग जागरण यात्रा से गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश : ग्रामीणों और युवाओं ने लिया योग अपनाने का संकल्प

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।

नांगल चौधरी। जिला के गांव नायन में उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बुधवार को योग जागरण यात्रा निकाली गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय से शुरू होकर मुख्य बाजार और विभिन्न गलियों से गुजरी इस यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हाथों में तख्तियां लिए देशभक्ति और स्वास्थ्य से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

समापन पर आयुष नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन जोशी ने गर्मी व लू से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है और योग के माध्यम से ही नशामुक्त व स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।

यात्रा में महिलाओं और बुजुर्गों की भी सराहनीय भागीदारी रही, जहां कई बुजुर्गों ने इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

आयुष योग सहायक अनिल कुमार, ललित, सुभाष, जंगली, जयसिंह, सरजीत सहित पंचायत सदस्यों और स्टाफ के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना...
Continue Reading

नांगल चौधरी। गौसेवा के लिए करतार सिंह यादव ने दिए ढाई लाख रुपये : बाबा मुकुंददास गौशाला में हुआ सम्मान

रामपाल फ़ौजी
|
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।
नांगल चौधरी। क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था बाबा मुकुंददास गौशाला को गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए ग्राम भूँगारका निवासी समाजसेवी करतार सिंह यादव ने अपनी नेक कमाई में से ₹2.50 लाख की सहयोग राशि भेंट कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनक...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। नगर पालिका नांगल चौधरी ने सोमवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाया गया तथा कई स्थानों से सामान जब्त भी किया गया। कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending