ज़िला
नारनौल | 15 जून को निकलेगी योग मैराथन : आईटीआई से सुभाष स्टेडियम तक दौड़ेंगे हजारों विद्यार्थी
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष में आगामी 15 जून को जिला प्रशासन, हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को एसडीएम एवं मैराथन के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बताया कि योग के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन सुबह 6:30 बजे आईटीआई नारनौल से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। मैराथन महावीर चौक, हीरो होंडा चौक, बाल भवन और सैनी धर्म कांटा जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग उत्सव की मुख्य थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री के “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा।
इस मैराथन में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे। युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भी इस अभियान से जुड़ेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी आयोजन में सहयोग रहेगा।
एसडीएम ने बताया कि प्रतिभागी हाथों में योग के महत्व को दर्शाने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चलेंगे, ताकि समाज में स्वास्थ्य और योग के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके।
प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
नारनौल | डीसी अनुपमा अंजली ने किया एसटीपी का निरीक्षण : शुद्ध पानी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश | इसी महीने प्लांट चालू करने के आदेश
नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद
नारनौल | टेलीग्राम पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख की ठगी : साइबर पुलिस ने राजस्थान से दो ओर आरोपी दबोचे
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सीमा यादव ने खोले सोशल मीडिया के खतरनाक जाल के राज : बेटियों को किया सतर्क | वंदना यादव ने मोमेंटो देकर किया सम्मान