निजामपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला : पोर्च की छत का प्लास्टर गिरा | भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर

निजामपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुख्य द्वार के पोर्च की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां कोई मरीज, स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां खड़े होते तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ पोर्च की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं करवाई गई।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर भवन की तत्काल जांच और मरम्मत करवाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर

निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर

 

नलवाटी विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी ने कहा कि केवल गिरे हुए प्लास्टर की मरम्मत कर देना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पोर्च की छत में लगी लोहे की सरिया भी बुरी तरह जंग खा चुकी है, जो भवन की कमजोर स्थिति को दर्शाती है। उनका कहना है कि यदि केवल ऊपर से मरम्मत कर मामला निपटा दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पूरे भवन का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां-जहां सरिया जंग लगी हुई है उसे बदला जाए। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, इसलिए भवन की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग केवल प्लास्टर की मरम्मत तक सीमित रहता है या फिर भवन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही करता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर | आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त अनुपम अंजलि के मार्गदर्शन में बुधवार को निजामपुर खंड में भव्य योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता...
Continue Reading

निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण : सड़कों किनारे कचरे के ढेर | जिम्मेदार कौन

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर। क्षेत्र के विकास और रोजगार की नई उम्मीद बनकर उभर रहा मल्टी लॉजिस्टिक हब इन दिनों एक गंभीर समस्या को लेकर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सुंदरता पर अब गंदगी का ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। हब के आसप...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending