निजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।
निजामपुर में योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते आयुष विभाग के अधिकारी।

निजामपुर | आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त अनुपम अंजलि के मार्गदर्शन में बुधवार को निजामपुर खंड में भव्य योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करना रहा।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप यादव ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योग 365” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को वर्ष के 365 दिनों तक नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

योग जागरण यात्रा के दौरान लोगों को योग के महत्व, उसके लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोनु, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पीएचसी छिलरो तथा आयुष योग सहायक सीमा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने लोगों से आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा टला : पोर्च की छत का प्लास्टर गिरा | भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोर्च की छत से गिरा प्लास्टर
निजामपुर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मुख्य द्वार के पोर्च की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां कोई मरीज, स्वास्थ्य कर्मचारी या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस समय लोग वहां खड़े...
Continue Reading

निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण : सड़कों किनारे कचरे के ढेर | जिम्मेदार कौन

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर | मल्टी लॉजिस्टिक हब के आसपास गंदगी, सड़क किनारे कचरे के ढेर से बिगड़ रही छवि
निजामपुर। क्षेत्र के विकास और रोजगार की नई उम्मीद बनकर उभर रहा मल्टी लॉजिस्टिक हब इन दिनों एक गंभीर समस्या को लेकर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सुंदरता पर अब गंदगी का ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। हब के आसप...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending