नारनौल | कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती : नशा तस्करों और पीओ के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।

नारनौल। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बुधवार को अपने कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।

बैठक के दौरान एसपी दीपक ने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में लंबित मामलों और शिकायतों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मामले की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूछा कि मामलों के लंबित रहने के पीछे क्या कारण हैं। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उद्घोषित अपराधियों (पीओ) और बेल जंपर को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और अधिक तेज किया जाए। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।

एसपी दीपक ने विशेष रूप से कहा कि नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अटैच (कुर्क) कराने की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके और समाज में कानून का भय बना रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में नशे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जाएं।

बैठक में एएसपी फैजल खान, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी डॉ. कविता सहित जिले के सभी थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के ...
Continue Reading

नारनौल | 20 जून तक चलेंगे जन कल्याण शिविर : आयुष्मान और पीएम योजनाओं का मिलेगा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading
Advertisement

Trending