फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में हुई है। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच में सामने आया कि गौरव ने खाताधारक अर्जुन का खाता, चंद शेखर से लेकर टेलीग्राम के माध्यम से ठगों के पास पहुंचाया था। अर्जुन के खाता में ठगी के 18,000/-रुपये प्राप्त हुए थे। गौरव व चंद शेखर एक ही क्षेत्र के रहने वाले है। अर्जुन व चंद शेखर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-85, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ा, जहां उसे 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच विभिन्न टास्क दिये गये और टास्क पूरा करने के नाम पर ठगों ने उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,27,800/- रुपये ट्रांसफर करवा लिये। टास्क पूरा होने के बावजूद महिला को कोई पैसा वापस नहीं किया गया और बाद में और पैसे की मांग की गई। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच गुरुग्राम में कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। पार्टी का फोकस इस बार केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान क...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading

नूंह। हकीम बनकर लोगों को ठगने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर देता था नकली दवाओं का झांसा

बबीता वर्मा
|
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।
पिनगवां थाना पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी माजिद हुसैन।
नूंह। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को हकीम बताकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी नकली दवाइयों का प्रचार कर विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करता था और ल...
Continue Reading
Advertisement

Trending