नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।

नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों एवं बीएलए-2 को आवश्यक प्रशिक्षण और जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और बीएलए-2 को एसआईईआर (स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रिवीजन) कार्यक्रम के तहत जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण शेड्यूल की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्युमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और सर्वे का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा, जबकि 21 जुलाई को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा तथा 22 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

तहसीलदार निर्वाचन सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय नारनौल द्वारा मतदाताओं की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है, जिस पर नागरिक मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगो राकेश कुमार, 71-नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कानूनगो पवन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

नितिन यादव
|
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव दोस्तपुर की हरिजन बस्ती में आज दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ग्रामीणों द्वारा एकत्रित किए गए ईंधन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी मात्रा में ईंधन जलकर राख हो ग...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना...
Continue Reading
Advertisement

Trending