महेंद्रगढ़ | बुचावास टोल के पास बड़ा हादसा : खड़े ट्रक में घुसी वॉल्वो बस | चालक-सहायक समेत 2 की मौत

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
| हरियाणा महेंद्रगढ़
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-152डी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के मनाली से राजस्थान के जयपुर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस गांव बुचावास टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोहे के एंगल से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक और सहायक की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए।

सुबह 6 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वॉल्वो बस संख्या यूके-07 पीए-6663 लगभग 50 यात्रियों को लेकर मनाली से जयपुर जा रही थी। जैसे ही बस थाना सदर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव बुचावास टोल के पास पहुंची, वह सड़क पर खड़े ट्रक संख्या आरजे-27 जीसी-0025 से पीछे से टकरा गई। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे, जिससे टक्कर का प्रभाव और अधिक घातक हो गया।

हादसे में कुल 16 यात्री घायल

हादसे में कुल 16 यात्री घायल

हादसे में बस चालक और सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

सोमबीर (30 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, निवासी विजय नगर, बहरोड़ (राजस्थान)

दिलसुख (30 वर्ष) पुत्र जोगेंद्र, निवासी विजय नगर, बहरोड़ (राजस्थान)

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेजा गया।

हादसे में कुल 16 यात्री घायल हुए घायलों में—

1. नितिन जैन (40) पुत्र दलीप कुमार, जयपुर

2. प्रतीक (28) पुत्र गिरिराज गुप्ता, जयपुर

3. सुरेंद्र (49) पुत्र हनुमान, जयपुर

4. सुभाषचंद (38) पुत्र बाबूलाल, जयपुर

5. आशीष (44) पुत्र ओमप्रकाश, जयपुर

6. यशवी (29) पुत्री राकेश, जयपुर

7. वसीम अख्तर (46) पुत्र अनुज अली, जयपुर

8. सोहन (30) पुत्र चुनीलाल, चंडीगढ़

9. असीम (38) पुत्र मनकुश, जयपुर

10. रोहित (30) पुत्र प्रताप, दौसा (राजस्थान)

11. खुशी (18) पुत्री रतिराम, पावटा (राजस्थान)

12. आशुतोष (39) पुत्र वनुतोष, जयपुर

13. अरविंद (30) पुत्र प्रहलाद, जयपुर

14. गौरव (25) पुत्र योगेंद्र कुमार, जयपुर

15. प्रियंका (26) पुत्री राजेंद्र, जयपुर

16. प्रीता (25) पुत्री कर्मचंद, कोटा (राजस्थान)

चालक को नींद आने की बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में हादसे की एक अहम वजह सामने आई है। घायलों से पूछताछ में पता चला कि बस चालक को यात्रा के दौरान नींद आ रही थी। यात्रियों के अनुसार कई बार चालक को आराम करने की सलाह दी गई थी। कुछ समय तक बस सहायक द्वारा भी चलाई गई, लेकिन बाद में दुर्घटना हो गई। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

राहत-बचाव में जुटी पुलिस और प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और घायलों का उपचार जारी है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना | उपमंडल के गांव चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस म...
Continue Reading

कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल

अनीता
|
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देते हुए कनीना निवासी एवं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत शिक्षाविद डॉ. कविता यादव ने अपनी पोती द्रुवी यादव के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस...
Continue Reading

कनीना | राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश : भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय शिविर का समापन

हरविन्द्र यादव
|
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना । भड़फ कनीना स्थित आरपीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक प्रताप ने दल वीरों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली प...
Continue Reading
Advertisement

Trending