नारनौल | भारतीय स्टेट बैंक ने जिला पुस्तकालय को दी : साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर की सौगात

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
साईकिल स्टैंड एवं वाटर कूलर के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह।
साईकिल स्टैंड एवं वाटर कूलर के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह।

नारनौल। शहर के जिला पुस्तकालय के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला पुस्तकालय को साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर भेंट किया। इसका लोकार्पण एसबीआई के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने किया।

मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर किया गया है। पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों और पाठकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे अब लोगों को शीतल पेयजल और वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पुस्तकालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने यहां साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर की कमी की जानकारी दी थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने पुस्तकालय की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यहां गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से बचना चाहिए और विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित उपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बैंक की ओर से हर महीने पुस्तकालय को एक उपयोगी पुस्तक भेंट की जाएगी। साथ ही पुस्तकालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाठकों के नाम का बोर्ड भी लगाया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजवीर सिंह ने मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नायकों और महापुरुषों की जीवनियों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लाइब्रेरियन मोहित, प्रबंधक अनिता पंवार, प्रबंधक विवेक यादव तथा एसोसिएट साक्षी सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Continue Reading

नारनौल | 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : 1.04 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा | एडीसी ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। आगामी 28 से 30 जून तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।...
Continue Reading

नारनौल | वकालत एक नोबल प्रोफेशन है : इसे प्रसन्नता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाइए-माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह एवं अधिवक्ता सम्मेलन अत्यंत गरिमापूर्ण, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending