ज़िला
नारनौल | 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : 1.04 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा | एडीसी ने दिए सख्त निर्देश
नारनौल। आगामी 28 से 30 जून तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की जीवन रक्षक दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि झुग्गी-झोपड़ियों, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मोबाइल टीमों और ट्रांजिट बूथों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय निकायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि अभियान के दौरान बूथों पर अधिकतम बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।

बैठक में ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों और डायरिया की रोकथाम के लिए पहले से पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब 1 लाख 4 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 666 बूथ बनाए गए हैं। 28 जून को बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों तक पहुंच बनाई जाएगी। अभियान के लिए 616 फिक्स बूथ, 25 ट्रांजिट टीम और 25 मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।
सिविल सर्जन ने ओआरएस घोल तैयार करने की सही प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने कहा कि पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, फिर पूरे ओआरएस पाउडर को साफ पानी में घोलें और तैयार घोल का 24 घंटे के भीतर उपयोग करें।
बैठक में बिजली विभाग से अभियंता शिवराज सिंह , जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी सावित्री बाई, उप सिविल सर्जन डॉ नरेन्द्र, डॉ पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
राष्टीय5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नारनौल7 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा