ज़िला
नारनौल | भारतीय स्टेट बैंक ने जिला पुस्तकालय को दी : साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर की सौगात
नारनौल। शहर के जिला पुस्तकालय के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला पुस्तकालय को साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर भेंट किया। इसका लोकार्पण एसबीआई के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने किया।
मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर किया गया है। पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों और पाठकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, जिससे अब लोगों को शीतल पेयजल और वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में पुस्तकालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने यहां साइकिल स्टैंड और वाटर कूलर की कमी की जानकारी दी थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में आत्मविश्वास और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने पुस्तकालय की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यहां गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से बचना चाहिए और विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित उपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि बैंक की ओर से हर महीने पुस्तकालय को एक उपयोगी पुस्तक भेंट की जाएगी। साथ ही पुस्तकालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाठकों के नाम का बोर्ड भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजवीर सिंह ने मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नायकों और महापुरुषों की जीवनियों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर लाइब्रेरियन मोहित, प्रबंधक अनिता पंवार, प्रबंधक विवेक यादव तथा एसोसिएट साक्षी सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नारनौल | वकालत एक नोबल प्रोफेशन है : इसे प्रसन्नता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाइए-माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल | वीआईपी व्यवस्थाओं के साथ पूरी हुई सोमनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं ने जताया सरकार का आभार
नारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
राष्टीय5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता