ज़िला
नारनौल | 15 जून को निकलेगी योग मैराथन : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने तैयारियों की समीक्षा की
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम एवं मैराथन के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही यह योग मैराथन आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जाएगी। मैराथन सुबह 6:30 बजे आईटीआई नारनौल से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। यह महावीर चौक, हीरो होंडा चौक, बाल भवन और सैनी धर्म कांटा जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जाकर संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि इस दौड़ में जिले के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे। युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी इस आयोजन में सहयोग करेंगे।
एसडीएम ने कहा कि इस वर्ष योग उत्सव की मुख्य थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के “योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी अपने हाथों में योग के महत्व को दर्शाने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर चलेंगे, ताकि समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
नारनौल। महिलाओं की आवाज बनीं भारती सैनी : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक : डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश
नारनौल | आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में योग अभ्यास कार्यक्रम : विधायकों ने किया योग व पौधारोपण
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल1 day agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
अटेली6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता