ज़िला
सतनाली | तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : हरित योग के संदेश के साथ लगाया पौधा
सतनाली | जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर योग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ‘हरित योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. रमेश एवं डॉ. अर्चना ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वच्छ और हरित पर्यावरण भी मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ‘हरित योग’ जैसी पहलें समाज में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक जितेंद्र एवं पिंकल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में योग सहायक सविता एवं सुषमा का विशेष योगदान रहा। तीन दिनों तक चले इस शिविर में क्षेत्र के अनेक नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।
सतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
सतनाली | तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल12 hours agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
हरियाणा7 days agoहरियाणा | हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन : सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती | 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस | लोक संगीत जगत में शोक