नारनौल | युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
युवक पर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी योगेश पुलिस हिरासत में।
युवक पर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी योगेश पुलिस हिरासत में।

नारनौल। थाना शहर नारनौल पुलिस ने नसीबपुर बस स्टैंड पर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नांग तिहाड़ी निवासी योगेश के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और सुए बरामद किए गए थे।

शिकायतकर्ता नांग तिहाड़ी निवासी दिलबाग उसके दोस्त की नसीबपुर बस स्टैंड स्थित दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी और एक बिना नंबर की बाइक से आरोपी वहां पहुंचे तथा जबरन दुकान में घुसकर शिकायतकर्ता को घेर लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर सुए से गर्दन व पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित की जेब से रुपए भी छीन कर ले गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत

हरविन्द्र यादव
|
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने पटीकरा निवासी अजय यादव।
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के होनहार युवक अजय यादव ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अजय यादव के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना गांव पहुंची,...
Continue Reading

नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। साथ है नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। साथ है नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह अभियान केंद...
Continue Reading

नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।
नारनौल। सीआईए नारनौल ने जानलेवा हमला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी पंकज और निशांत को सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश क...
Continue Reading
Advertisement

Trending