फरीदाबाद | बेटे ने पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार : थाना पल्ला टीम की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
पिता पर चाकू से हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद | थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूडनगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शिव कॉलोनी, फरीदाबाद को 12 जून को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी धन सिंह ने शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल 2026 को वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनके पुत्र भरत और उसके साथी ओमकार ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी पसली, कुल्हे और बाजू के पास गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित होने लगे तो दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि भरत की मां और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपनी मां के साथ नोएडा में रहता था। 3 अप्रैल को उसके पिता ने फोन पर उसकी मां के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए भरत ने अपने दोस्त ओमकार को बुलाया। ओमकार चाकू लेकर आया और दोनों ने मिलकर धन सिंह को रास्ते में रोककर मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपित भरत को दो दिन तथा ओमकार को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | दिल्ली-अलवर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : दिलशाद की मौत | पांच घायल | फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

बबीता वर्मा
|
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह के दिल्ली-अलवर हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटे लोग।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा आकेड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने...
Continue Reading

फतेहाबाद | खाकी में हरियाली का प्रहरी : जब थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने सदर थाना को बना दिया ‘ग्रीन थाना’

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पक्षियों के लिए पानी रखते हुए
फतेहाबाद | आमतौर पर पुलिस थानों की पहचान शिकायतों, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी होती है, लेकिन फतेहाबाद का सदर थाना इस परंपरागत छवि से अलग एक नई पहचान गढ़ रहा है। यहां कदम रखते ही लोगों का स्वागत खाकी वर्दी से पहले हरियाली करती है। पेड़ो...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े कैंटर में घुसी कार | 4 की मौत

बबीता वर्मा
|
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
नूंह | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े एक आयशर कैंटर ने चार लोगों की जान ले ली। शनिवार की सुबह बघौला के पास एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर प्वाइंट पर जयपुर से दिल्ली जा रही एक अल्काजार कार सड़क किनारे खड़े केला से भरे आयशर कैंटर में पीछे...
Continue Reading
Advertisement

Trending