ज़िला
नारनौल | अवैध हथियार सप्लायर लुधियाना से गिरफ्तार : दो मामलों में कोर्ट से घोषित था पीओ
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार तस्करों और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार सप्लायर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भारत के रूप में हुई है, जो दो मामलों में कोर्ट से घोषित पीओ (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) था।
पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में सीआईए नारनौल की टीम आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में अवैध हथियार मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसे हथियार भारत निवासी कुल्ताजपुर ने सप्लाई किया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
कड़ी मशक्कत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह कानून से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सदर नारनौल में दर्ज दो संगीन मामलों में कोर्ट से पीओ घोषित था। पहला मामला वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास का दर्ज है, जबकि दूसरा मामला वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ा हुआ है। दोनों मामलों में अदालत में पेश न होने के कारण आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत
नारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 hours agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत