फतेहाबाद | निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड : डेढ़ साल पहले हुई शादी | नहीं कोई संतान | परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।

फतेहाबाद | गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव धारनिया निवासी विक्रम (25) ने रविवार देर रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना का पता उस समय चला, जब उन्होंने विक्रम को कमरे में पंखे पर लटका देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि, विक्रम की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और अक्सर गुमसुम रहता था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार के सदस्य भी आत्महत्या के किसी ठोस कारण की जानकारी नहीं दे सके।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर

राजेश भाम्भू
|
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
फतेहाबाद। टोहाना आ रही एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। जा...
Continue Reading

कुरुक्षेत्र | CIA-2 और बदमाशों में मुठभेड़ : जर्मनी से डिपोर्ट आरोपी के पैर में गोली | कार लूटकांड का खुलासा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के पास CIA-2 और कार लूट मामले में वांटेड दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिर...
Continue Reading
Advertisement

Trending