फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।

फतेहाबाद। टोहाना आ रही एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस (HR62A3411) फतेहाबाद से टोहाना की ओर जा रही थी। गांव भोडी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए।

पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस जांच को पहुंची।

पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस जांच को पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी बीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

बस में सवार गांव चंदड़ निवासी यात्री राममेहर ने आरोप लगाया कि चालक शुरुआत से ही बस को तेज गति से चला रहा था। यात्रियों के अनुसार गांव भोडी के पास कट आने पर चालक ने अचानक तेज मोड़ लिया, जिससे बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस चालक की लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

फतेहाबाद | निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड : डेढ़ साल पहले हुई शादी | नहीं कोई संतान | परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद | गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ग...
Continue Reading
Advertisement

Trending