फतेहाबाद | सब्जी मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगाले | अनियमितताओं की जांच तेज

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
डीएसपी विक्रम भादू
डीएसपी विक्रम भादू

फतेहाबाद | गुप्त शिकायतों के आधार पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में छापेमार कार्रवाई करते हुए मंडी परिसर और मार्केट कमेटी कार्यालय के रिकॉर्ड की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मंडी की व्यवस्थाओं, दस्तावेजों और विभिन्न गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के लिए मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव मनदीप राणा और मार्केट कमेटी फतेहाबाद के सचिव अमित रोहिल्ला की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने मंडी में चल रहे कार्यों, सुविधाओं और रिकॉर्ड का सत्यापन किया तथा बाद में मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की।

जांच के दौरान चार फर्मों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात सामने आई, जिस पर एक दुकानदार ने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से बहस कर ली।

दुकानदार का कहना था कि उसकी पक्की बही में सभी एंट्रियां दर्ज हैं, इसलिए जुर्माने का कोई औचित्य नहीं बनता। बाद में अन्य व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

इस पर मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने स्पष्ट किया कि कच्चे बिलों के प्रयोग पर न्यायालय की रोक है और सभी लेन-देन का पक्का बिल होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित व्यापारी पक्का बिल प्रस्तुत कर देते हैं तो किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

डीएसपी विक्रमजीत सिंह भादू ने बताया कि सब्जी मंडी में अनियमितताओं, बकाया फीस, नियमों के विपरीत बने ढांचों तथा गैर-अनुमत व्यवसायों के संचालन की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी कमियां या नियम उल्लंघन सामने आएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच जारी है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
तावडू नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।
नूंह | जिले की तावडू नगर पालिका में मंगलवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम के अचानक पहुंचने से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे पहुंची टीम ने कार्यालय में मौजूद विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम की कार्रवाई की...
Continue Reading

नूंह | 2 करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक : 16 घंटे में राजस्थान से खाली वाहन बरामद

बबीता वर्मा
|
राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से बरामद किया गया खाली कंटेनर।
राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से बरामद किया गया खाली कंटेनर।
नूंह।  जिले से करोड़ों रुपये की सुपारी लेकर गायब हुए कंटेनर चालक के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 16 घंटे के भीतर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से खाली कंटेनर बरामद कर लिया। हालांकि कंटेनर में भरी करीब 2 करोड़ 13 लाख 51 हजार 750 रुपये मूल्य की सुप...
Continue Reading

नूंह | जिले के पहाड़ी रोड पर मौत बनकर दौड़ा डंपर : युवक की जान गई | दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा

बबीता वर्मा
|
बीवां-पहाड़ी रोड पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
बीवां-पहाड़ी रोड पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
नूंह | बीवां-पहाड़ी रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। कामेड़ा मदरसा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी क...
Continue Reading
Advertisement

Trending