ज़िला
अटेली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : कृष्ण राव ।
अटेली। मंगलवार को अटेली के आशीर्वाद गार्डन में अटेली विधानसभा के बीएलए-2 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंच संचालन सुमेर बिहाली ने किया ।
बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी और सफल क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्रगढ़ भिवानी के SIR पर्यवेक्षक विनय यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तत्परता के साथ इस अभियान में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर कृष्ण राव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी पारदर्शिता तथा शुद्धता सुनिश्चित करना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कृष्ण राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अरुण सराफ , डॉ राज सुनेश , सुरेंद्र पाराशर , सुमेर कनीना , महेंद्र राता, दलीप चेयरमैन , प्रोफ राजबीर , सुमेर सरपंच , बलवंत सिंह , अनिल फ़ाँड़न , सुनेर पार्थवीपुरा , अनुज जांगड़ा , तरुण यादव , कृष्ण नंबरदार , संदीप बिहाली , नरेंद्र सिंह , वीरेंद्र घड़िया , कर्ण सिंह , रामकिशन सरपंच , विजयपाल सरपंच , राजपाल , लाल सिंह गिरदावर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अटेली | 11 हजार लाइन से धमाकों से दहशत : लोगों ने बिजली निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अटेली | राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे : लोगों से भी की सहयोग की अपील
अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव