ज़िला
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत मिश्रवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : पुलिस ने युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक
नारनौल। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना शहर नारनौल क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रवाड़ा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
पुलिस टीम ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षक शारदा ने कहा कि पुलिस विभाग नशे की लत से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, उन्हें पुलिस हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी ताकि वे सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई और बताया गया कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस हेल्पलाइन पर दी जा सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
नारनौल। स्टेडियमों के सुधार और ढोसी पर्वत रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली अहम बैठकें : खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं | पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
नारनौल | शहीद विपिन जागड़ा की प्रथम पुण्यतिथि : श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर डीसी की बैठक : परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
-
नारनौल2 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल4 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव