अटेली | राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे : लोगों से भी की सहयोग की अपील

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे

अटेली | भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनसेवा मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सिकोरे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन बाछौदिया ने किया।

इस अवसर पर श्री पवन बाछौदिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोत सूख जाने के कारण पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने घर, दुकान, कार्यालय अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे। एक छोटा सा सिकोरा भी असंख्य पक्षियों के जीवन की रक्षा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पक्षियों की चहचहाहट प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाती है, इसलिए उनके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के इन दिनों में नियमित रूप से सिकोरों में स्वच्छ पानी भरें तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी करें।

राष्ट्रीय जनसेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान जारी रहेगा। जनसेवा मंडल पिछले 40 वर्षो से इस कार्य में लगी हुई है ।

इस अवसर पर दीपक शर्मा (डायरेक्टर JMRRC), धर्मेंद्र वशिष्ठ (प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा,अटेली), ठाकुर अजीत सिंह तँवर जिला पार्षद, युविक शर्मा, करण कौशिक, हिमांशु जांगडा ,अंकित रोहिल्ला, शुभम गुप्ता सहित राष्ट्रीय जनसेवा मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन

जितेंद्र सोलंकी
|
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। तोबड़ा गांव निवासी और प्रसिद्ध गौसेवक चौधरी महिपाल सिंह खरब को बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला का सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर इलाके की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी नेताजी अतरलाल ने ...
Continue Reading

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading

अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य,
अटेली | वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में संस्कारों के प्रसार को लेकर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगा...
Continue Reading
Advertisement

Trending