अटेली | खेतों से एल्यूमीनियम पाइप और नोज़ल चोरी : दो किसानों को बनाया निशाना | पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली। खंड के गांव खोड़ में अज्ञात चोरों ने दो किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाले एल्यूमीनियम पाइप और नोज़ल चोरी कर लिए। घटना के बाद किसानों में रोष है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोड़ निवासी चंद्रवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उसके खेत से 18 एल्यूमीनियम पाइप और 8 नोज़ल चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलने पर उसने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

वहीं गांव के ही किसान मुकुट के खेत से भी अज्ञात चोर 7 एल्यूमीनियम पाइप और 7 नोज़ल चोरी कर ले गए। दोनों घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस ने दोनों किसानों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना अटेली क्षेत्र के कस्बा अटेली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशामुक्त...
Continue Reading

अटेली। तोबड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू : डॉ. राकेश कुमार ने बताए सेहत के मंत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
अटेली। गांव तोबड़ा में बुधवार को तीन दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ.राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उनक...
Continue Reading

अटेली। मानवता की मिसाल : दरभंगा से भटककर हरियाणा पहुंचे मुक्त्यार को आश्रम ने दिया नया जीवन

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । बिहार के दरभंगा जिले से मानसिक असंतुलन की स्थिति में घर से निकले एक व्यक्ति को हरियाणा के अटेली क्षेत्र में ऐसा परिवार मिला, जिसने उसकी जिंदगी ही बदल दी। करीब पांच वर्ष पहले गांव भोजावास के पास बेहद दयनीय अवस्था में मिले मुक्त्यार आज शांतिकुं...
Continue Reading
Advertisement

Trending