नूंह | निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव : इलाके में सनसनी

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में निर्माणाधीन मकान में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
नूंह में निर्माणाधीन मकान में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

नूंह। शहर के वार्ड नंबर-2 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव एक निर्माणाधीन मकान में जंगले से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पाकर थाना शहर नूंह पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सहाबु पुत्र नूर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर-2, नूंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहाबु बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान सहाबु का शव वार्ड में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जंगले से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मृतक दो दिन पहले ही 160 दिन की तब्लीगी जमात से अपने घर लौटा था। वह पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चे शादीशुदा बताए जा रहे हैं। मृतक के बेटे राजमिस्त्री, ड्राइवर और मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना शहर नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

थाना शहर नूंह प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में 55.15 ग्राम हेरोइन मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
फतेहाबाद में 55.15 ग्राम हेरोइन मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 55.15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश पुत्र कृष्ण कुमार को मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरी...
Continue Reading

नूंह | यूपी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश से मचा हड़कंप : कब्जाधारियों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज

बबीता वर्मा
|
पुनहाना में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि का सीमांकन और पैमाइश करती संयुक्त टीम।
पुनहाना में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि का सीमांकन और पैमाइश करती संयुक्त टीम।
नूंह | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चर्चा अब हरियाणा के नूंह जिले तक पहुंच गई है। पुनहाना में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर संभावित कब्जों की जांच के लिए यूपी से पहुंची अधिकारियों की टीम न...
Continue Reading

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
अग्रवाल कॉलेज छात्र हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान (19) निवासी तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब तक इस मामले ...
Continue Reading
Advertisement

Trending