नारनौल।13 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : भिवानी से दबोचा गया आरोपी रणजीत

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
13 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी रणजीत को गिरफ्तार करती महेंद्रगढ़ पुलिस
13 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी रणजीत को गिरफ्तार करती महेंद्रगढ़ पुलिस

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों (पीओ) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 मुकदमों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानून से बचने का प्रयास कर रहे उद्घोषित अपराधी रणजीत निवासी बड़ा ढाना, जिला हिसार को भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रणजीत जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 13 मामलों में वांछित था। इनमें थाना शहर महेंद्रगढ़ के 7 मुकदमे, थाना शहर नारनौल के 4 मुकदमे तथा थाना कनीना के 2 मुकदमे शामिल हैं। आरोपी को पहले ही न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।

जिला पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार निगरानी और प्रभावी सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस टीम ने 16 जून को भिवानी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में तो शामिल नहीं रहा।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, ...
Continue Reading

नारनौल | स्वस्थ आयु के लिए योग अपनाएं : नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | विकसित भारत के लिए योग सबसे बड़ा आधार-ओम प्रकाश यादव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल | पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। योग शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह समाज क...
Continue Reading

नारनौल | न्यायिक परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल न्यायिक परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता
नारनौल न्यायिक परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता
नारनौल। माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तथा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नारनौल द्वारा न्यायिक परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त...
Continue Reading
Advertisement

Trending