ज़िला
अटेली। तोबड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू : डॉ. राकेश कुमार ने बताए सेहत के मंत्र
अटेली। गांव तोबड़ा में बुधवार को तीन दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ.राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। शिविर के प्रथम दिन ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया।
प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम, ध्यान और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ योग क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। इस मौके जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से घिरते जा रहे हैं जिनसे बचाव के लिए योग एक सरल और प्रभावी उपाय है।

तोबड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार
उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे आयोजनों से लोगों को सही जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है जो लंबे समय तक उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। वहीं कार्यक्रम में सूबेदार मेजर विजय सिंह, भूपेंद्र, राम सिंह हेड मास्टर, मास्टर धर्मेन्द्र आर्य, ओम प्रकाश, मास्टर हरि सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल
अटेली | नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक
अटेली। मानवता की मिसाल : दरभंगा से भटककर हरियाणा पहुंचे मुक्त्यार को आश्रम ने दिया नया जीवन
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन