अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा

अटेली | जहां आज के समय में खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं गांव खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाकर लोगों का दिल जीत लिया। जानकारी के अनुसार गांव दुबलाना

निवासी चौकीदार कंवर सिंह का पर्स कहीं रास्ते में गुम हो गया था। पर्स में 15 हजार 100 रुपये की नकदी के अलावा आधार कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स गुम होने के बाद कंवर सिंह काफी परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा को सड़क किनारे एक पर्स मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें नकदी और पहचान संबंधी दस्तावेज मिले।

महेंद्र शर्मा ने बिना किसी लालच के दस्तावेजों के आधार पर पर्स के वास्तविक मालिक को लौटाने के लिए पूर्व जिला प्रमुख को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव की मौजूदगी में महेंद्र शर्मा ने पर्स में रखी पूरी नकदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से कंवर सिंह को सौंप दिए। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर कंवर सिंह ने राहत व्यक्त करते हुए महेंद्र शर्मा का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे ईमानदार लोगों की वजह से समाज में विश्वास और मानवता कायम है। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि महेंद्र शर्मा का यह कार्य युवाओं को नैतिक मूल्यों और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना अटेली क्षेत्र के कस्बा अटेली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशामुक्त...
Continue Reading

अटेली। तोबड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू : डॉ. राकेश कुमार ने बताए सेहत के मंत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
अटेली। गांव तोबड़ा में बुधवार को तीन दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ.राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उनक...
Continue Reading

अटेली। मानवता की मिसाल : दरभंगा से भटककर हरियाणा पहुंचे मुक्त्यार को आश्रम ने दिया नया जीवन

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । बिहार के दरभंगा जिले से मानसिक असंतुलन की स्थिति में घर से निकले एक व्यक्ति को हरियाणा के अटेली क्षेत्र में ऐसा परिवार मिला, जिसने उसकी जिंदगी ही बदल दी। करीब पांच वर्ष पहले गांव भोजावास के पास बेहद दयनीय अवस्था में मिले मुक्त्यार आज शांतिकुं...
Continue Reading
Advertisement

Trending