ज़िला
फतेहाबाद | भाजपा-कांग्रेस पर बरसीं सुनैना चौटाला : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल
फतेहाबाद | हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनावों में खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस अंदरखाने सत्ता पक्ष के साथ खड़ी नजर आ रही है। वहीं वोटर लिस्ट की जांच प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। देखिए ये रिपोर्ट…
इंडियन नेशनल लोकदल की नेता सुनैना चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हुई कथित खरीद-फरोख्त के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस भी अंदरखाने सत्ता पक्ष का साथ दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वाली क्षेत्रीय पार्टियों को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुनैना चौटाला ने वोटर सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार के फर्जी वोट न बनाए जाएं और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर सूची से न काटे जाएं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है। साथ ही दावा किया कि इनेलो की टीमें भी पूरे प्रदेश में चल रही इस प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अनियमितता की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के सामने मामला उठाया जाएगा।
फिलहाल सुनैना चौटाला के इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियों को और बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि उनके आरोपों पर भाजपा और कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
नूंह | खेलो मेवात 2.0 का आगाज : डीसी इलेवन ने 9 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला | मानवेंद्र सिंह की 88 रन की तूफानी पारी
नूंह। मतदाता सूची अभियान में बड़ी लापरवाही का आरोप : बीएलओ पर एफआईआर की सिफारिश
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी : पेट्रोल पंप कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार | साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन