फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी : पेट्रोल पंप कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार | साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16,34,521 रुपये की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपितों को बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुरविन्द्र सिंह और हेमन्त मित्तल निवासी जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। जिनको 2 दिन रिमांड के उपरांत पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरविन्द्र सिंह बठिंडा के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है, इसी दौरान उसकी पहचान भूपिन्द्र सिंह से हुई थी, जो पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिये आता था। भूपिन्द्र ने उसे कार्ड स्वाइप कर नकद राशि उपलब्ध कराने के लिये कहा था और बदले में कमीशन देने का लालच दिया। गुरविन्द्र ने कार्ड स्वाइप कर ठगी की रकम के लगभग डेढ़ लाख रुपए निकालकर नकद भूपिन्द्र को दे दी, भूपिन्द्र ने यह रकम आगे हेमन्त मित्तल को सौंप दी थी। भूपिन्द्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि 21 जून को टेलिग्राम के माध्यम से ठगो ने फरीदाबाद निवासी एक महिला से संपर्क किया और Vrbo नामक प्लेटफॉर्म पर होटलों की रेटिंग कर प्रतिदिन 5-6 हजार रुपये कमाने का लालच दिया और फिर एक लिंक भेजकर महिला का पंजीकरण कराया। जहां पर बोनस के रूप में 10 हजार रुपये दिखाये गये। बाद में महिला को ‘पेड टास्क’ करने के लिए कहा गया और टास्क के नाम पर उससे विभिन्न खातों में पैसे जमा करवा लिये गये। इस प्रकार ठगो ने महिला को झांसे में लेकर 16,34,521 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | भाजपा-कांग्रेस पर बरसीं सुनैना चौटाला : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो नेता सुनैना चौटाला।
फतेहाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो नेता सुनैना चौटाला।
फतेहाबाद | हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनावों में खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस अंदरखाने सत्ता पक्ष के साथ खड़ी नजर आ...
Continue Reading

नूंह | निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव : इलाके में सनसनी

बबीता वर्मा
|
नूंह में निर्माणाधीन मकान में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
नूंह में निर्माणाधीन मकान में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
नूंह। शहर के वार्ड नंबर-2 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव एक निर्माणाधीन मकान में जंगले से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पाकर थाना शहर नूंह ...
Continue Reading

फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद में 55.15 ग्राम हेरोइन मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
फतेहाबाद में 55.15 ग्राम हेरोइन मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 55.15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश पुत्र कृष्ण कुमार को मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरी...
Continue Reading
Advertisement

Trending